मुंगेर, सितम्बर 28 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को हवेली खड़गपुर झील पर सैलानियों का दिनभर हुजूम उमड़ता रहा। प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण खड़गपुर झील की नैसर्गिक छटा और मनोरम वादियों का दीदार करने के लिए हवेली खड़गपुर समेत मुंगेर, जमालपुर, तारापुर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में प्रकृति प्रेमी एवं पर्यटक पहुंचे। झील के आसपास दिनभर सैलानियों की चहल-पहल बनी रही। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर झील पहुंचे लोगों ने प्राकृतिक वातावरण के बीच समय बिताया और पर्यटन का आनंद लिया। पहाड़ों से घिरी झील, हरियाली और शांत वातावरण ने लोगों को आकर्षित किया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: पर्यटक केवल धरोहर नहीं, राजगीर की आत्मीयता की याद लेकर लौटें : एसडीओ पर्यटकों ने झील की खूबसूरती को नजदीक ...