मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: मुंगेर , निज प्रतिनिधि। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर गुरुवार को एसबीएन डिग्री महाविद्यालय, गढ़ीरामपुर में एनएसएस के तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ ही छात्रों और आमलोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज परिसर में प्राचार्य और शिक्षकों द्वारा पौधारोपण कर की गई। इस मौके पर महाविद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी अपने-अपने पौधे लगाकर मां के नाम समर्पित किए। एनएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. राजीव नयन ने कहा कि जिस तरह एक मां अपने बच्चों को स्वस्थ, सुंदर और ऊर्जावान देखना चाहती है, उसी तरह पर्यावरण को भी स्वस्थ रखने के लिए वृक्ष लगाना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Chapra ...