Munger News: विशेष ग्रामसभा में आवास योजना के 3648 लाभुकों का सत्यापन
मुंगेर, सितम्बर 25 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। प्रखंड की पांच पंचायतों दरियापुर टू, गंगटा, मंझगाय, बड़ौना और बैजलपुर में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत विशेष ग्रामसभा का आयोजन संबंधित मुखिया की अध्यक्षता में किया गया। यह भी पढ़ें- बिहिया की 14 पंचायतों में 26 से 28 सितंबर तक ग्राम सभाएंप्रधानमंत्री आवास योजना बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि, आवास योजना के तहत गंगटा में 1074, मंझगाय में 845, बड़ौना में 665, बैजलपुर में 774 और दरियापुर टू में 290 चयनित लाभार्थियों का सत्यापन किया गया। बीडीओ ने बताया कि, जिन परिवारों के पास पक्का मकान नहीं है, वैसे जरूरतमंद लाभुकों का पहले सर्वे कराया गया था। उसी सर्वे के आधार पर ग्रामसभा में लाभार्थियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.