मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल तारापुर में मरीजों के उपचार के लिए लगभग सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध है। बावजूद मरीजों के रेफर किये जाने का सिलसिला नहीं रूक रहा है। इसका एक मात्र कारण अस्पताल में चिकित्सकों व विशेषज्ञों की घोर कमी का होना है। अस्पताल में सर्दी खांसी बुखार के अलावे सामान्य बिमारी से ग्रसित मरीज का ही उपचार हो पाता है। थोड़ी सी भी गंभीर स्थिति में पहुंचे मरीज को संबंधित रोग के विशेषज्ञ नहीं रहने के अभाव में रेफर कर दिया जाता है। भागलपुर,बांका जिला सीमा से सटे होने के वजह से इन सीमावर्ती जिलों में निवास करने वाले मरीजों का भी अच्छी खासी संख्या इलाज कराने को लेकर लगी रहती है। अस्पताल में चिकित्सकों की घोर कमी होने के बावजूद भी यहां के कई चिकित्सक को सदर अस्पताल सहित जिले के अन्य अस्पतालों मे...