मुंगेर, अगस्त 26 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को नगर के झील पथ स्थित सुभाष चंद्र कादम्बरी साहा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विभागीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में विजेता रहे भैया-बहनों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। वंदना सभा के दौरान प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंध कारिणी के उपाध्यक्ष शिव प्रकाश मोदी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य विमल टिवडेवाल ने पुरस्कृत किया। अंग्रेजी विषय में शिशु वर्ग के यशवंत, सृष्टि एवं आराध्या कुमारी, संगणक में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सक्षम, अंकेश एवं ऋषभ कुमार तथा विज्ञान विषय में हिमांशु कुमार, राज कुमार एवं चाहतराज को सम्मानित किया गया। वहीं संस्कृत में तृतीय स्थान प्राप्...