मुंगेर, जुलाई 29 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।बुधवार को नगर के झील पथ स्थित सुभाष चंद्र कादंबरी साहा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के समग्र विकास, आचार्य विकास तथा शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विद्या भारती के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, संस्कारयुक्त शिक्षा तथा अनुशासित वातावरण को और बेहतर बनाने पर बल दिया। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश भी आवश्यक है। विद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई तथ...