मुंगेर, सितम्बर 23 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। आरएस कॉलेज तारापुर के परिसर में मंगलवार को विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक, पदाधिकारी एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. सविता कुमारी ने की। शिविर के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए छात्र-छात्राओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। शिविर में नोडल पदाधिकारी डा. राखी कुमारी,डा.वसीम रजा,डा.कनकलता कुमारी,श्रुति कुमारी,डा. देवकांत,डा.मुकेश कुमार,डा.शशि शेखर सुमन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हवेली खड़गपुर से एसं. के अनुसार मंगलवार को नगर के हरि सि...