मुंगेर, सितम्बर 20 -- Munger News: टेटिया बंबर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भुना स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विज्ञान एवं तकनीक पर आधारित विभिन्न आकर्षक और उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक समझ ने सभी का ध्यान खींचा। विद्यार्थियों ने अन्न रक्षक प्रौद्योगिकी, वाटर साइकिल और मानव पाचन तंत्र से संबंधित मॉडल प्रस्तुत कर उनके कार्य करने की प्रक्रिया और वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझाया। वहीं वाटर एग्जॉस्टर और पवन चक्की के मॉडल के जरिए ऊर्जा संरक्षण एवं बिजली उत्पादन की अवधारणा को प्रदर्शित किया। एक छात्र द्वारा तैयार हस्तचालित हाइड्रोलिक प्रेशर मशीन और दूसरे छात्र के पोर्टेबल डीजे मॉडल ने भी खूब व...