मुंगेर, अक्टूबर 27 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर जिले में विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की अद्यतन प्रगति, उपलब्धियों और लंबित कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के तमाम प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ara News: एनएच 119 ए फोरलेन परियोजना में तेजी लाने का निर्देशविकास कार्यों की समीक्षा और समयसीमा ​ बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के कार्यों की एक-एक कर समीक्षा क...