मुंगेर, सितम्बर 7 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के मारवाड़ी टोला स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की हवेली खड़गपुर शाखा में विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। केंद्र संचालक बीके स्नेहा दीदी के संयोजन में आयोजित गोष्ठी में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों के संचालक तथा शिक्षक शामिल हुए। गोष्ठी का उद्घाटन राजकीय पॉलिटेक्निक की प्राचार्य खुशबू रानी तथा केंद्र संचालक बीके स्नेहा दीदी, शिक्षिका रंजू किरण भारती, सरिता कुमारी, राखी केशरी, शिखा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह भी पढ़ें- Munger News: शिक्षकों के सम्मान से बढ़ता है शिक्षा के प्रति...