मुंगेर, जुलाई 14 -- Munger News: सहरसा, नगर संवाददाता। पूरे शहर में रंगदारी की तरह वाहन चालकों से अवैध वसूली किया जा रहा है। डीएम द्वारा गठित चार सदस्यीय अधिकारियों की कमिटी की जांच में सोमवार को यह खुलासा हुआ है।वाहन चालकों से अवैध वसूली मामले में शिवपुरी, गंगजला, समाहरणालय रोड स्थित न्यायालय के सामने, सहरसा रेलवे स्टेशन परिसर आदि जगहों से पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़ जांच समिति का गठन डीएम दीपेश कुमार द्वारा गठित चार सदस्यीय अधिकारियों की कमिटी डीडीसी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जांच के लिए शहर के विभिन्न चौक चौराहे व रेलवे स्टेशन परिसर तक पहुंची। जांच टीम में सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी, डीटीओ सुजीत कुमार ...