मुंगेर, अक्टूबर 8 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। आत्मा, मुंगेर की ओर से जिले के किसानों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेर में एक दिवसीय कृषक शैक्षणिक भ्रमण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक और इसके उपयोग की व्यावहारिक जानकारी दी गई। किसानों को कृषि अवशेष और अन्य जैविक पदार्थों का उपयोग कर कम लागत में गुणवत्तापूर्ण केंचुआ खाद तैयार करने के तरीके बताए गए। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. मुकेश कुमार ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि वर्मी कम्पोस्ट जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके नियमित उपयोग से मिट्टी में जैविक पदार्थों की मात्रा बढ़ती है और फसलों के बेहतर उत्पादन में ...