मुंगेर, अगस्त 13 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। साहित्य प्रहरी के अध्यक्ष एवं व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता यदुनंदन झा द्विज का बुधवार की सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही जिले के न्यायिक और साहित्यिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। ​बार एसोसिएशन मुंगेर के पूर्व अध्यक्ष रहे यदुनंदन झा न केवल विधि क्षेत्र के स्तंभ थे, बल्कि कई उत्कृष्ट काव्यों की रचना कर उन्होंने साहित्य जगत में भी अमिट छाप छोड़ी। उनके निधन पर जिले के साहित्यकारों और अधिवक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में शिवनंदन सलिल, ज्योति कुमार सिन्हा, कुमार विजय गुप्त, आचार्य नारायण शर्मा, अनिरुद्ध सिन्हा, कुमकुम सिन्हा, सपना गुप्ता, अलख निरंजन कुशवाहा, प्रो. जयप्रकाश नारायण, प्रकाश नारायण, अब्दुल्...