मुंगेर, जुलाई 22 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर दक्षिणी पंचायत स्थित लोहापुल बांध की मरम्मत अबतक शुरू नहीं होने से ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। हर वर्ष बाढ़ के दौरान इस स्थान पर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बालू से भरे बोरे लगाकर पानी के बहाव को रोका जाता है, लेकिन तेज धारा में कई बार बोरे बह जाते हैं। इस बार भी करीब एक हजार बालू भरे बोरे तैयार कर प्रखंड कार्यालय परिसर के पास रखे गए हैं, लेकिन उन्हें अब तक बांध पर नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि, उभ्भी नदी में गंगा का पानी प्रवेश करना शुरू हो गया है। यदि समय रहते लोहापुल बांध की सुरक्षा नहीं की गई तो उभ्भी नदी का पानी कई गांवों में फैल सकता है। लोहापुल बांध उभ्भी नदी से करीब 100 फीट की दूरी पर स्थित है और जलस्तर बढ़ने पर इसी स्थान से पानी दर्जनों...