मुंगेर, नवम्बर 20 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता।एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित विशेष लोक अदालत, मध्यस्थता ड्राइव 3.0 और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जागरूकता रथ रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार आलोक गुप्ता एवं प्राधिकार के सचिव दिनेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के सुदूर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को तीनों आयोजनों के प्रति जागरूक करेगा। एनआई एक्ट से संबंधित विशेष लोक अदालत 21 नवंबर को, मध्यस्थता ड्राइव 3.0 एक अक्टूबर से 30 दिसंबर तक तथा राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर को आयोजित होगी। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिलेवासियों से अपील किया कि, चेक बाउंस से सं...