Munger News: लूटी गई स्कूटी बरामद, मारपीट में जख्मी पति-पत्नी का चल रहा इलाज
मुंगेर, जुलाई 21 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थानाक्षेत्र के अमैया-खड़िया पथ पर रविवार की देर रात्रि बाइक सवार दंपती से अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट एवं मारपीट कर जख्मी कर दिया था। असरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटी गई स्कूटी बरामद कर लिया है। साथ ही दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जख्मी हुए दंपतियों में मुंगेर रामपुर भिखारी वार्ड संख्या- 14 के पवन मंडल एवं उनकी पत्नी वंदना देवी हैं। पति-पत्नी असरगंज प्रखंड की अमैया पंचायत अंतर्गत बैजलपुर गांव एक कार्यक्रम में आए थे। स्कूटी से मुंगेर लौटने के दौरान अमैया-खड़िया पथ पर अपराधियों ने उन्हें लाठी डंडे के बल रोककर मारपीट की और महिला के आभूषण, मोबाइल, नकदी के साथ बाइक लूट ली। विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। दोनों जख्मी का इलाज भागलप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.