मुंगेर, सितम्बर 2 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी के स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रविवार की शाम शगुन गार्डन में रजत जयंती समारोह मनाया गया। समारोह में क्लब की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को याद किया गया। साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कौशल किशोर पाठक को अध्यक्ष, डॉ. उज्ज्वल दीप्रज को सचिव और प्रभात कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। समारोह का उद्घाटन मुंगेर विधायक कुमार प्रणय ने किया। कार्यक्रम का संचालन रीजनल चेयरपर्सन लायन शुभांकर झा ने किया। रजत जयंती समारोह को सफल बनाने में जोनल चेयरपर्सन हेमंत कुमार सिंह, संजय जालान, उज्ज्वल दीप्रज, प्रभात कुमार, विनीत कुमार गुप्ता, प्रदीप वर्मा, अरविंद, विद्या, मनीषा जौहरी, डॉ. विकास सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया।

सेवा यात...