Munger News: लग्जरी कार से 197 लीटर विदेशी शराब बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार
मुंगेर, अक्टूबर 24 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। उत्पाद थाना मुंगेर ने शनिवार को जमालपुर के जीमखाना मार्ग में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 196.92 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने हरियाणा के सोनीपथ निवासी कार चालक आशु कुमार को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। जमालपुर में शराब की एक बड़ी खेप पहुंचाए जाने की गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। उत्पाद थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि, सूचना मिली थी कि, एक कार के जरिए भारी मात्रा में शराब तस्करी कर जमालपुर के गोल्फ ग्राउंड के पास लाई जा रही है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो विशेष टीमों का गठन किया गया। एक टीम का नेतृत्व अवर निरीक्षक मद्य निषेध पिंटू साह और दूसरी टीम का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार ने किया। दोनों टीमों ने ईस्टकॉलोनी थाना क्षेत्र के जीमखाना म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.