मुंगेर, अगस्त 22 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।जमालपुर प्रखंड के गौरीपुर गेबी मध्य विद्यालय में शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने की। मुख्य उद्देश्य बीएलओ स्तर पर लंबित निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराना था। मौके पर बीडीओ श्वेता कुमारी ने सभी बीएलओ से उनके क्षेत्र में लंबित कार्यों की बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्वाचन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी बीएलओ को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने ...