Munger News: रोमांचक मुकाबले में मंदारे ने तिलवरिया को हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट
मुंगेर, अगस्त 18 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।नगर के रमनकाबाद पश्चिम पंचायत के गोड़ाघुआ मैदान पर दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला मंदारे और तिलबरिया की टीम की बीच खेला गया। जिसमें पेनल्टी शूट में मंदारे की टीम ने तिलबरिया को पराजित कर फाइनल मुकाबला जीता। इसके पहले मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। फाइनल मुकाबले में मंदारे और तिलबरिया के खिलाड़ियों ने आपसी तालमेल के साथ शानदार खेल कौशल दिखाया। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के कारण विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया। जिसमें मंदारे की टीम ने 06 में से 05 गोल दागे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: विकास ब्रदर्स गरई ने कंडुलना फाइटर्स को हराकर जीता खिताब जबकि तिलबरिया की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.