मुंगेर, नवम्बर 23 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल यात्रा के दौरान आरपीएफ की सतर्कता से रविवार रात दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच से एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया गया। किशोरी के परिजनों ने रेल मदद 139 पर शिकायत दर्ज कराई थी। सूचना मिलते ही जमालपुर आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई की। दरसल, ट्रेन के जनरल कोच में एक नाबालिग लड़की के अकेले और लावारिस अवस्था में होने की सूचना आरपीएफ को मिली थी। ड्यूटी पर तैनात एएसआई एस. दत्ता और कांस्टेबल गीत जाट ने जमालपुर स्टेशन पर ट्रेन के जनरल कोच की जांच की। इस दौरान किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पूछताछ में उसके सीतामढ़ी की रहने वाली होने की जानकारी मिली। इस बावत इंस्पेक्टर सुजीत कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में वह घर से निकल गई थी। आरपीएफ ने तत्काल फोन से परिजनों को इसकी...