Munger News: रेल कॉलोनी में सुविधा-सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे सीडब्ल्यूएम, दिए निर्देश
मुंगेर, अगस्त 20 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों को बेहतर आवासीय सुविधा, सुरक्षा और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर रेल इंजन कारखाना जमालपुर के मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल ने बुधवार को रामपुर रेल कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया। सीडब्ल्यूएम के अचानक कॉलोनी पहुंचने से रेलकर्मी और उनके आश्रित कुछ देर के लिए हैरान रह गए। निरीक्षण का उद्देश्य जानने के बाद रेल परिवारों ने खुलकर अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। रेलकर्मियों ने कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चारदीवारी निर्माण, अवैध रास्तों को बंद कराने और लंबे समय से खाली पड़े क्वार्टरों को पात्र रेलकर्मियों को आवंटित कराने की मांग की। इसके अलावा कॉलोनी में नियमित साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने तथा जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत में तेजी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.