मुंगेर, अक्टूबर 7 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे बड़ी पुल के नीचे रेलवे सिनेमा के समीप छापेमारी कर एक युवक को 40.320 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवक की पहचान गिरफ्तार युवक की पहचान बड़ी केशवपुर निवासी बिहारी लाल सिंह के पुत्र शशांक कुमार के रूप में हुई है। इस बावत ईस्ट कॉलोनी थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बड़ी पुल के रास्ते रेलवे सिनेमा के समीप शराब की खेप लेकर पहुंचने वाला है। सूचना के सत्यापन के बाद एसआई विद्यानंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की।

पुलिस की कार्रवाई इसी दौरान संदिग्ध युवक को पुलिस ने पकड़...