मुंगेर, अगस्त 30 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर थानाक्षेत्र के रामपुर कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले को लेकर रेलवे कर्मचारी चीफ कमर्शियल क्लर्क मनु कुमारी ने जमालपुर थाना में आवेदन दिया है। आवेदिका मनु कुमारी ने बताया कि, 7 अगस्त की दोपहर करीब 3:30 बजे अपनी बेटी के साथ रिश्तेदार के घर गई थीं। वहां दोनों के वायरल फीवर से पीड़ित होने के कारण उन्हें कुछ दिनों तक रुकना पड़ा। फिर 14 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे जब वह बेटी के साथ अपने क्वार्टर रामपुर कॉलोनी लौटीं तो घर के पीछे के दोनों दरवाजों के ताले टूटे मिले। अंदर जाने पर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर घर से वाटर टैंक, दो गैस सिलेंडर, इन्वर्टर व दो बैट्री, रेलवे का पंखा, कांसे के बर्तन, लोहे का सामान, चांदी की गणेश-लक्ष्मी की ...