मुंगेर, सितम्बर 5 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेलवे की जमीन और सड़क पर वर्षों से जमे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ रेल प्रशासन ने शुक्रवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। करीब दो साल बाद स्टेशन चौक से छह नंबर कारखाना गेट होते हुए साईं धाम मुख्य सड़क तक रेलवे की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने का अभियान चलाया गया। करीब चार घंटे चले अभियान में लगभग 50 झोपड़ीनुमा एवं अस्थायी दुकानों, शेड और नालियों पर रखे अवैध सामान को हटाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा। जमालपुर वर्कशॉप के सीडब्लूएम वीपी वर्णवाल के निर्देश पर आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव के नेतृत्व में आरपीएफ एवं आईओडब्ल्यू की टीम दो जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचते ही दुकानदारों को कार्रवाई का अंदाजा हो गया। कई दुकानदार आनन-फानन में अपना सामान समे...