मुंगेर, सितम्बर 4 -- Munger News: बरियारपुर। बरियारपुर रेलवे ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त जगह पर रेलवे ने लोहे का प्लेट लगाकर सड़क का मरम्मत किया। गौरतलब है कि रेलवे ओवर ब्रिज का ऊपरी भाग पर गढ्ढा हो गया था। पीसीसी ढलाई का छड़ भी निकल गया था। सूचना मिलने पर दो दिनों पूर्व डीएम निखिल धनराज ने स्थल का जांच कर अविलंब मरम्मत करने का निर्देश दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...