मुंगेर, अगस्त 7 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर में कॉलेज स्कूल जा रहे एक छात्र के साथ बीच सड़क पर कथित मारपीट की घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है। पीड़ित छात्र के पिता ने आदर्श थाना जमालपुर में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, नयागांव निवासी वशिष्ठ कुमार साह का 15 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार साहू रेलवे इंटर महाविद्यालय में कक्षा 11 का छात्र है। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे वह घर से कॉलेज जा रहा था। रामपुर योगी बाबा स्थान मोड़ के समीप पीछे से आई एक लाल रंग की कार से हल्की टक्कर लगने के बाद छात्र ने चालक से गाड़ी सावधानी से चलाने की बात कही।

मारपीट की जानकारी आरोप है कि इसी बात पर चालक गुस्से में वाहन से उतरा और छात्र का कॉलर ...