मुंगेर, सितम्बर 10 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेलवे के खड़े इंजनों से कीमती प्न्यूमेटिक व कॉपर पाइप चोरी मामले में आरपीएफ और क्राइम इंटेलिजेंस ब्यूरो ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर मुंगेर पूरबसराय थाना क्षेत्र के मिन्नतनगर निवासी मो् फकरुद्दीन का पुत्र मो. मोनू उर्फ सोनू है। आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव और सीआईबी इंस्पेक्टर एसके सुधा ने संयुक्त रूप से बताया कि गिरफ्तार आरोपी बीते 9 अगस्त को मुंगेर स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन से प्न्यूमेटिक पाइप काटने की घटना को अंजाम दिया था।

चोरी के तरीके वे मो. अफजल उर्फ नन्हे और मो. इम्तियाज उर्फ टुन्ना के साथ स्टेशन पहुंचे थे। अफजल इंजन में घुसकर पाइप काट रहा था, जबकि मोनू और इम्तियाज निगरानी कर रहे थे। चालक द्वारा अफजल को पकड़ लिए जाने के बाद दोनों मौके से ...