मुंगेर, अगस्त 25 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। शहर की महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल 5 नंबर रेलवे गुमटी से संदलपुर चौक तक जाने वाली सड़क वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रही है। सड़क की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि, इस पर सामान्य दिनों में भी पैदल चलना मुश्किल हो गया है। ज्ञात हो कि, इस सड़क में जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी जमा हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ जाती है। इस सड़क से होकर गुजरने वाले वीरेंद्र ठाकुर, मो. हैदर, अरविंद यादव एवं मुकेश यादव सहित कई वाहन चालक एवं राहगीरों ने बताया कि, सड़क पर लंबे समय से समुचित मरम्मत नहीं होने के कारण इसकी हालत लगातार खराब होती जा रही है। कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है। गड्ढों और जलजमाव के कारण लोगों को यह पत...