मुंगेर, अगस्त 6 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता।मंगलवार की रात से शुरू हुआ बादलों का बरसना बुधवार को भी दिन भर जारी रहा। रुक-रुक कर हुई झमाझम बारिश ने लंबे समय से पानी का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। बारिश के कारण जिले के अधिकांश धान के खेतों में पानी लबालब भर गया है, जिससे सूखे की आशंका झेल रहे अन्नदाताओं को बड़ी राहत मिली है। इस बारिश से बचे हुए खेतों में धान की रोपनी के काम में भारी तेजी आने की उम्मीद है। ​बुधवार को 18.8 मिमी दर्ज की गई बारिशः

बुधवार की बारिश का विवरण बुधवार को दिन भर आसमान में छाए बादलों के साथ मेघ गर्जन और गरज-चमक के साथ बारिश होती रही। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आद्रता 87 प्रतिशत तक रही। दिन भर में लगभग...