Munger News: राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 20 हजार नोटिस जारी, 8264 वाद किये गये चिन्हित,
मुंगेर, सितम्बर 3 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जिला विधिज्ञ संघ, मुंगेर में अधिवक्ताओं के साथ बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार आलोक गुप्ता ने की। बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर 12 सितंबर को एडीआर भवन, मुंगेर परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। इसके लिए न्यायालयों द्वारा करीब 8264 वाद चिन्हित किए गए हैं तथा लगभग 20 हजार नोटिस निर्गत किए जा चुके हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से अधिक-से-अधिक मामलों के निष्पादन में सहयोग की अपील की। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.