मुंगेर, अगस्त 19 -- Munger News: असरगंज। प्रखंड क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री किसान उच्च विद्यालय ममई में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने की। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यालय के छात्र लक्ष्मण कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं मैट्रिक परीक्षा 2026 में विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा सोनाली भारती को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने दोनों विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर विद्यार्थी अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

कांवरियों के बीच फल का किया वितरण असरगंज। असरगंज थाना चौक के समीप कच्ची कांवरिया मार्ग पर मंगलवार को पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल ...