मुंगेर, जुलाई 10 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चंपाचक गांव में शुक्रवार को 24 घंटे के अखंड रामधुन के शुभारंभ पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत बंबर काली स्थान से हुई। यहां सुल्तानगंज से लाए गए पवित्र गंगाजल से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन किया गया और कलशों में जल भरा गया। शोभायात्रा पुरानी ब्लॉक, कलाली मोड़ और बंबर बाजार होते हुए चंपाचक गांव स्थित काली मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते और जय श्रीराम के जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। काली मंदिर परिसर में अखंड रामधुन प्रारंभ हुई, जो 24 घंटे तक चलेगी। इसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: चंपाचक में 24 घंटे के अखंड रामधुन को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा

हि...