मुंगेर, अक्टूबर 18 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाष्टमी के अवसर पर रविवार को शक्तिपीठ चंडिका स्थान में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां चंडिका के दर्शन और पूजन के लिए रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दिनभर शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कतार में खड़े मां के दर्शन को पहुंचे भक्तों के जयकारे से मंदिर परिसर में गूंजता रहा। महाष्टमी पर मां चंडिका की पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। भक्तों ने मां को चुनरी, नारियल, पुष्प और मिष्ठान अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Munger News: महाष्टमी पर मां के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूजा का डलिया चढ़ा मांगी समृद्धि शक्तिपीठ चंडिका स्थान में महाष्टमी पर केवल मुंगेर ...