मुंगेर, अगस्त 21 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को तिलक मैदान स्थित सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी के तैलचित्र पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। संचालन कृष्ण कुमार अग्रवाल ने किया यह भी पढ़ें- Begusarai News: जयंती पर याद किये गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधीआधुनिक भारत के निर्माण में योगदान :जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने ...