Munger News: रहमतपुर चौक के पास ऑटो पलटा, आठ जख्मी
मुंगेर, अक्टूबर 12 -- Munger News: असरगंज,निसं.। सुल्तानगंज-असरगंज मुख्य मार्ग पर रहमतपुर चौक के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो पर सवार आठ लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार, ऑटो सुल्तानगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान रहमतपुर चौक के पास कुत्ते को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो पलट गया। सूचना पर डायल 112 गश्ती पार्टी के पीटीसी यशवंत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और सभी जख्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया। जख्मियों की पहचान तारापुर थानाक्षेत्र के गाजीपुर निवासी मोहम्मद समीर अंसारी, मोहम्मद अहसान, चरसा निवासी तनुजा खातून पति मोहम्मद मोईन, गोगाचक निवासी मनीषा कुमारी एवं उनके पुत्र माधव एवं केशव और ऑटो चालक संजीव कुमार के रूप में हुई है। -----------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.