मुंगेर, अगस्त 28 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बिहार सरकार ने महिलाओं और छात्राओं को खास तोहफा दिया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से 27 और 28 अगस्त को निगम की सभी बसों में महिलाओं और छात्राओं के लिए यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क कर दी गई है। इस फैसले के बाद मुंगेर जिले में भी महिला यात्रियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Nawada News: सौगात : रक्षाबंधन पर सरकारी बसों में बहनें कर सकेंगी मुफ्त यात्रा महिलाओं के लिए नि:शुल्क सेवाएँ मुंगेर डिपो से फिलहाल कुल 18 बसों का परिचालन किया जाता है, जो जिले के आंतरिक मार्गों के अलावा राज्य के विभिन्न जिलों तक जाती हैं। डिपो प्रबंधक संजय सिन्हा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार महिलाओं और छात्राओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है...