मुंगेर, अगस्त 27 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। रक्षाबंधन के अवसर पर मुंगेर सहित बिहार की महिलाओं और छात्राओं को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बड़ी राहत दी है। 27 और 28 अगस्त को निगम की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। निगम के प्रशासन मुख्य की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, राज्य के छह क्षेत्रीय कार्यालयों के अधीन संचालित सभी निगम बसों में दो दिनों तक महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। भागलपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन संचालित बस सेवाओं का लाभ मुंगेर जिले के यात्रियों को भी मिलेगा। निगम ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर महिलाओं और छात्राओं को दो दिनों तक निःशुल्क बस यात्रा यह व्यवस्था 27 एवं 28 अग...