मुंगेर, अगस्त 28 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर भाई-बहनों में खासा उत्साह है। गुरुवार को बाजारों में रौनक रही। देर शाम तक राखी की दुकानों पर खरीदारी के लिए बहनों की भीड़ लगी रही। जगह-जगह राखी की दुकानें सजाई गई थीं। सबसे अधिक भीड़ गांधी चौक से दीनदयाल चौक के बीच की दुकानों पर रही। भाई की कलाई पर सुंदर राखी बांधने के लिए बहनें अपनी पसंद की राखियां खरीदती दिखीं। रेशम के धागे और स्टोन वाली राखियों की खूब बिक्री हुई। बच्चों के लिए भी कई आकर्षक डिजाइनों में राखियां उपलब्ध थीं। मिठाई की जमकर हुई खरीदारी: रक्षाबंधन को लेकर मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ रही। प्रमुख दुकानों के अलावा अन्य दुकानों में भी पर्व को लेकर विशेष मिठाइयां तैयार की गई थीं। काजू व ख...