मुंगेर, सितम्बर 21 -- Munger News: मुंगेर,निज संवाददाता। जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में सोमवार को जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं तकनीकी योजनाओं की प्रगति को लेकर सभी संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन, कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं योजनाओं को पूर्ण करने में आ रही कठिनाइयों पर बिंदुवार चर्चा की गई। बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित विभिन्न तकनीकी विभागों के अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों से योजनावार कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, निर्धारित समय-सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने, भूमि अधिग्रहण से संबंधित कार्रवाई, विभागीय समन्वय आदि की समीक्षा की।...