Munger News: योगाश्रम में टीन की छत से गिरा मजदूर, सिर और पैर में गंभीर चोटें; हायर सेंटर रेफर
मुंगेर, जुलाई 22 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। किला परिसर स्थित योगाश्रम में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जमालपुर ईस्ट कॉलोनी निवासी मजदूर श्रवण कुमार टीन की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जाता है कि बारिश के कारण टीन की छत पर फिसलन थी। इसके बावजूद श्रवण बिना किसी सुरक्षा किट, हेलमेट या सेफ्टी बेल्ट के टीन की छत पर पॉलिथीन बिछाने का काम कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह ऊंचाई से सीधे नीचे आ गिरा। घटना के बाद योगाश्रम के सहयोगियों ने उसे तत्काल मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल परिजन उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे हैं। स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.