मुंगेर, जुलाई 7 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-30 के स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के 53 अंगीभूत, संबद्ध एवं राजकीय डिग्री कॉलेजों में इस सूची के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू होगी, जो 11 जुलाई तक चलेगी। इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सूरज कोनार ने बताया कि, तीसरी मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थी 8 से 11 जुलाई के बीच अपने आवंटित महाविद्यालय में आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराने के बाद समर्थ पोर्टल के माध्यम से नामांकन करा सकेंगे। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। जानकारी के अनुस...