मुंगेर, नवम्बर 28 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर के कासिम बाजारथाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति के समीप शनिवार को झाड़ी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर धारदार हथियार और पत्थर से वार के निशान हैं। मृतक की पहचान दौलतपुर निवासी मनोज सिंह के पुत्र सुमित सिंह (32) के रूप में की गई है। युवक की हत्या कहीं दूसरी जगह किए जाने और शव को झाड़ी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है। मृतक के परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सुमित घर से निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कॉल किसी दूसरे व्यक्त...