मुंगेर, सितम्बर 23 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में मौसम के पल-पल बदलते मिजाज ने आम जनजीवन के साथ-साथ लोगों की सेहत पर भी बड़ा हमला बोला है। कभी तीखी धूप और असहनीय उमस, तो कभी अचानक हो रही बारिश के कारण जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने लगी है। मौसमी उतार-चढ़ाव के सीधे प्रभाव से सदर अस्पताल मुंगेर सहित जिले के तमाम प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। स्थिति यह है कि अस्पतालों में पंजीकरण काउंटर से लेकर दवा वितरण केंद्र तक मरीजों और उनके परिजनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। ​सदर अस्पताल मुंगेर के ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में इन दिनों रोजाना क्षमता से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम के कारण ओपीडी की दैनिक संख्या में अचानक 40 से 50 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इमरजेंसी वार्ड के अधि...