Munger News: मोथीतरी गांव आज भी पक्की सड़क से महरूम,कच्चे रास्ते से आवागमन की मजबूरी
मुंगेर, अक्टूबर 5 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। सरकार गांव-गांव तक सड़क समेत मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का दावा कर रही है, लेकिन हवेली खड़गपुर प्रखंड की गंगटा पंचायत का मोथीतरी गांव आजादी के सात दशक बाद भी पक्की सड़क की बाट जोह रहा है। करीब 700 की आबादी वाले इस गांव में महादलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं।
सड़क की स्थिति बावजूद इसके गांव तक पहुंचने के लिए आज भी पगडंडी और कच्चे रास्ते का ही सहारा है। एनएच-333 के गंगटा मोड़ चौक से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित मोथीतरी गांव की हालत बरसात में और खराब हो जाती है। कीचड़ और जलजमाव के कारण दोपहिया वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में किसी ग्रामीण की तबीयत बिगड़ने पर उसे खाट पर लादकर पगडंडी के रास्ते मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.