मुंगेर, जुलाई 14 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड अंतर्गत चौरगांव पंचायत की ढोल पहाड़ी गांव में एक महीने से नल-जल का मोटर जल जाने से आधी आबादी के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। पानी सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण दूसरों के घरों से पानी लाकर अपनी जरूरत पूरा कर रहे हैं। ग्रामीण अरविंद मंडल,कारेलाल मंडल, रमेश मंडल,विजय मंडल एवं सुबोध मंडल ने बताया कि, गांव के बाहर दो बोरिंग किया गया है, जिसमें एक बोरिंग का मोटर पिछले महीने से जला है। बोरिंग ऑपरेटर राजीव कुमार ने बताया कि, गांव में कुल 170 घरों के आधे घरों में ही पानी पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि, मोटर जलने की सूचना विभाग एवं संवेदक को कई बार दूरभाष पर दी गई है। गौरतलब हो कि, ढोल पहाड़ी क्षेत्र में फ्लोराइड एवं ...