मुंगेर, सितम्बर 27 -- Munger News: असरगंज,निसं.। डीएम के निर्देश पर वरीय उप समाहर्ता वसीम रजा ने शनिवार को मॉडल स्कूल मासूमगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने विज्ञान प्रयोगशाला, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास और कक्षाओं का जायजा लिया। लैब पंजियां अद्यतन मिलीं, साप्ताहिक मूल्यांकन कॉपियों की भी जांच की। शिक्षकों को कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान देने और ई-शिक्षाकोष से उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया। शैक्षणिक व्यवस्था पर संतोष जताया। मौके पर प्राचार्य रवि शंकर समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...