मुंगेर, जुलाई 22 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। ​मुंगेर वासियों के लिए बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया गया है। बुधवार को मॉडल अस्पताल मुंगेर के नए भवन में लोक निजी साझेदारी (पीपीपी) मोड के तहत हब एवं स्पोक मॉडल पर आधारित नई अत्याधुनिक पैथोलॉजिकल प्रयोगशाला (हब लैब) का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। ​इस राज्यव्यापी योजना का उद्घाटन बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया। वहीं इस अवसर पर मॉडल अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मेयर कुमकुम देवी, सीएस डॉ राजू, डीएस डॉ रमन, डीआईओ डॉ मो. फैजउद्दीन, डॉ निरंजन, डॉ प्रदीप और जदयू के जिलाध्यक्ष सौरभ निधि ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर अत्याधुनिक पैथोलॉजिकल प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मॉडल अस्पताल में आज से वेंटिलेटर स...