Munger News: मेयर के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे
मुंगेर, अगस्त 15 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। नगर निगम मुंगेर की ओर से शुक्रवार को देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मेयर कुमकुम देवी के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, डिप्टी मेयर खालिद हुसैन, विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद, स्वच्छता पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, निगम के अधिकारी-कर्मी तथा स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा नगर निगम कार्यालय परिसर से शुरू होकर जुबली बेल, गांधी चौक और एक नंबर ट्रैफिक होते हुए पुनः नगर निगम कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।इस यह भी पढ़ें- बलिदान का प्रतीक है तिरंगा:म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.