Munger News: मूसलाधार बारिश में ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था, 16 घंटे अंधेरे में डूबे ग्रामीण
मुंगेर, जुलाई 20 -- Munger News: मुंगेर निज प्रतिनिधि। रविवार की शाम से जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज हवा और बारिश के कारण शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई। ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे तक बिजली गुल रहने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगातार बिजली कटौती के कारण पेयजल संकट भी गहरा गया। ग्रामीण इलाकों में अधिकांश घरों की निर्भरता बिजली चालित चापाकल और नल-जल योजना पर है। बिजली नहीं रहने से मोटर नहीं चल सकी और नल-जल योजना भी ठप हो गई। इसके कारण पानी के लिए हाहाकार की स्थिति बन गई। लोग दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हुए। शहरी क्षेत्र में भी कई मोहल्लों में 8 से 10 घंटे तक बिजली बाधित रही。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : मूसलाधार बारिश से जनजीवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.